DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीएससी की छात्रा ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात, मध्य प्रदेश की युवती ने बालोद में आकर उठाया आत्मघाती कदम

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में एक किराए के मकान में रहने वाले डॉक्टर की साली कुमारी साक्षी बरसेना उम्र 23 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की रात को 7 से 8 बजे के बीच की है। बालोद पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के शव को उनके मूल निवास विदिशा मध्य प्रदेश पहुंचाया गया। वहीं घटना स्थल पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने घटना के लिए किसी को नहीं बल्कि स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए किसी को तंग न करने की बात कही है। घटना के वक्त साक्षी के जीजा और दीदी सहित बच्चे स्कूल शुरू होने के कारण स्टेशनरी सामान खरीदने के लिए बालोद गए हुए थे। शाम करीब 7:45 बजे वापस अपने किराए के मकान में आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। लगभग 15-20 मिनट तक आवाज देने, खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर जीजा दीदी को शक हुआ तो उन्होंने बालोद में रहने वाले मकान मालिक सोनी को बुलाया। फिर धक्का देकर दरवाजा को खोला गया तो सामने पंखे पर फंदे पर साक्षी लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की तस्वीरें देखने से पता चलता है कि लड़की ने फांसी लगाने से पहले अपने मुंह पर टेप भी चिपकाया था. घटना का कारण अज्ञात है। बालोद पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि साक्षी का बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही एक प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ाने जाती थी। तो वहीं अन्य परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। घटना का कारण क्या हो सकता है अभी जांच का विषय है। मृतिका के जीजा डॉ रवींद्र वर्मा पीपरछेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। पिछले महीने 18 मई को उनकी पत्नी अपने मायके बरसेना, विदिशा गई थी तो उनके साथ साक्षी भी सिवनी में रहने के लिए आई थी और यहां उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।

You cannot copy content of this page