DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा में लोहारा के युवराज निवेंद्र सिंह टेकाम का ग्रामीणों ने तिलक आरती कर किया आत्मीय स्वागत

बालोद। डौंडी ब्लाक के ग्राम मडियाकट्टा में कार्यकर्ता सम्मेलन और एक नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने केलिए राजपरिवार के युवराज निवेंद्र टेकाम पहुंचे थे। वनांचल में स्थित इस ग्राम में महिलाओं ने युवराज का आत्मीयतापूर्वक तिलक लगाकर आरती उतारकर स्वागत अभिनंदन किया। अपने बीच युवराज को पाकर जनता ने उनके पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र सिंह टेकाम और माता स्वर्गीय नीलिमा टेकाम को भी याद किया। डौंडी ब्लाक के ग्राम मडियाकट्टा में भारतीय जनता पार्टी के नीव बनाने वाले रंजन कुमेटी के यहां एक बेटी का नामकरण संस्कार कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमे डौंडी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम शामिल होकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पुराने पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन रखा गया था । जिसमे मुख्य रूप से श्री टेकाम को बुलाया गया था तथा ग्राम के परंपरा के तहत राजपरिवार के राजकुमार का आरती फूल से स्वागत किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी , अंगद टेकाम, साधना सोरी हितेश साहू , पवन साहू , बलदाऊ राजपूत, हीरा टेकाम शिव नूरेटी, तथा सभी कार्यकर्ता एवम ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में युवराज निवेंद्र ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति, जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।

You cannot copy content of this page