DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरदेल में समर कैंप के साथ घर-घर जाकर पर्यावरण संरक्षण की दी गई जानकारी

बालोद। जिला एवं विकासखंड डौंडी शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में 20 मई से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल में समर कैंप रोजाना 7 बजे से 9.30 बजे (ढाई घंटा) लगाया जा रहा है। इस समर कैंप का आयोजन करने से पूर्व शाला प्रबंधन समिति एवं पालको से अनुमति लिया गया। शाला के सभी स्टाफ के सहयोग से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों के साथ हर दिन नया नया थीम पर कार्य किया जा रहा है, जैसे रंगोली, चित्र बना, अभिव्यक्ति कौशल, महेंदी, गांव का इतिहास, मिट्टी से वस्तु निर्माण आदि शामिल किया जा रहा है । कबाड़ से जुगाड, टी एल एम , और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कैसे करना है कैसे बनाएं जाना है ये सभी सिखाया जा रहा है।

बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां करावाया जा रहा है। जिसमें बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है एवम बच्चों में कम्पीटीसन की भावना पैदा हो रही है।

इस समर कैंप के साथ ही शाला की शिक्षिका मोना रावत ने नवाचार करते हुए गांव में रैली एवं घर – घर जाकर पर्यावरण संरक्षण के संदेशों को समझाया जा रहा है। आने वाले बरसात में हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना है और अपने पर्यावरण को बचाना है। साथ- ही- साथ दीवाल लेखन कर भी ग्रामवासियों को पेड़ लगाने को जागरूक किया जा रहा है और इतना ही नहीं बल्कि शिक्षिका ने कहा कि खाये हुऐ आम, जाम, जामुन के गुठलियों को बरसात आने पर कुछ – कुछ दूरी में रख देना है, ताकि वे स्वयं अंकुरित होकर पेड़ का रूप ले लेंगे।

You cannot copy content of this page