DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गिर्रा में महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क रीपा का किया निरीक्षण – क्रेडा सी ई ओ राजेश सिंह राणा

रायपुर। श्री राजेश सिंह राणा, सचिव छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एंड ग्रामीण विकास विभाग, द्वारा दिनांक

24.05.2024 को ग्राम पंचायत गिर्रा, जनपद पंचायत पलारी जिला बलौदा बाजार भाटापारा में महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क रीपा का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण में निम्नलिखित उपस्थित रहे

  1. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत
  2. कार्यकम अधिकारी मनरेगा
  3. समूह समिति के सदस्य गण और अन्य जनप्रतिनिधि
    उक्त निरीक्षण में पेवर ब्लाक कार्य, बोर खनन, वर्किंग शेड निर्माण कार्य, पेपर पलेट निर्माण हेतु शेड निर्माण कार्य, चैन लिक्स बौंद्रीवाल, गार्ड रूम, मिनरल वाटर शेड निर्माण कार्य, ऑफिस रूम निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण कार्य के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे पाया गया कि सभी विगत कुछ माह से मशीनें बंद और खराब होकर रखा हुआ है, इससे बनने वाली सामग्री का मांग के आधार पर विक्रय किया जाता है।

You cannot copy content of this page