DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आबकारी विभाग द्वारा फरदफोड़ में की गई कच्ची शराब जब्त

लगभग 05 लीटर हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब जब्त

बालोद। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक डौंडीलोहारा वृत्त श्री रोशन लाल बंजारे द्वारा 25 मई को थाना देवरी अंतर्गत अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई। सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए आरोपी लुकेश कुमार सिन्हा के पास से 04 प्लास्टिक की बोतल में हाथ् भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 05.60 लीटर तथा 150 किलोग्राम महुआ लाहन को जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही में आबाकारी उपनिरीक्षक श्री रोशन लाल बंजारे, आबकारी आरक्षक श्री चंद्रशेखर सिंहसार उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page