DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल केन्द्र भरदाकला – जेवरतला के शालाओं में हुआ समर कैंप का समापन

बालोद। 20 से 25 मई तक संकुल केंद्र भरदाकला /जेवरतला के शालाओं में समर कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें बच्चों को गायन,वादन,नृत्य,लेखन,वाचन, अभिव्यक्ति कौशल,पर्यावरण संरक्षण, ड्राइंग, क्राफ्ट वर्क,मूर्ति कला,गुब्बारे की गतिविधि, रंगोली, मेंहदी,योग क्रिया,पत्तियों व सलाद से विभिन्न आकृतियां, गर्मी से बचाव के उपाय, बागवानी संरक्षण,आगामी कक्षाओं हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

संकुल केन्द्र भरदाकला में शास प्राथमिक शाला भरदाकला, नवीन प्राथमिक शाला भरदाकला, शास पू मा शाला भरदाकला, शास उ मा शाला भरदाकला, शास प्राथमिक शाला टेकापार, शास प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चीरचार के शालाओं में समर कैंप का आयोजन किया गया। संकुल केन्द्र जेवरतला के शास प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सिब्दी, शास प्राथमिक शाला बुढ़ानपुर, शास प्राथमिक, शास पूर्व माध्यमिक,एवं हाई स्कूल जेवरतला, शास प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ेना, शास प्राथमिक शाला बरबसपुर के शालाओं में समर कैंप का आयोजन वि खं शि अधिकारी श्री नवीन यादव,सहा वि खं शि अधिकारी श्रीमती श्रद्धा ठाकुर व श्री खेमराज साहू के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

You cannot copy content of this page