DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झीरम घाटी की शहादत को कांग्रेस ने किया याद, दी गई श्रद्धांजलि

बालोद। हमारे शहीदों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव संकल्परत है।

विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा श्री संतु राम पटेल जी के नेतृत्व में 25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद नेता नंदकुमार पटेलजी,महेंद्र कर्माजी,उदय मुदलियार जी एवं शहीद हुए अन्य नेताओं के पुण्यतिथि को शहीदों के व्यक्तित्व- कृतित्त्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहादत दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष हरिशंकर साहू , विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनुभव शर्मा , हरीश चंद्राकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, ललित जोशी , दिग्विजय ठेठवार , दिलेश्वर साहू , कोमल चंद्राकर , चक्रधर सिंह पवार सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page