DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डुडिया में पवार परिवार द्वारा हो रहा संगीतमय शिव महापुराण कथा , रसपान करने पहुंचे विधायक कुंवर निषाद

बालोद। अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम डुडिया में श्री टामन सिंह पवार एवं समस्त पवार परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय शिव महापुराण कथा के आयोजन में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान शिव जी का पूजा अर्चना कर श्री शिव महापुराण कथा का रसपान किया। इस दौरान विधायक निषाद ने कहा कि शिव महापुराण की कथा में साक्षात शिव और पार्वती स्वयं यजमान बनकर कथा को श्रवण करने आते हैं। कहा कि श्रावण और पुरुषोत्तम मास हरिहर मिलन का माह है। इसमें हरिहर की कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता हैै। उन्होंने कहा मनुष्य जीवन में व्यक्ति को दान पुण्य करते रहना चाहिए ।

You cannot copy content of this page