ओमप्रकाश शांडिल्य ने की 9वीं बार रक्तदान



बालोद। ग्राम भेड़िया नवागांव निवासी ओमप्रकाश शांडिल्य ने रक्तवीर नागेंद्र सिन्हा के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद में ब्लड बैंक स्टाफ डा.अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार, अभिमन्यु करपाल, हिना धुर्वे, दीपिका राजपूत के समक्ष अपना बी पॉजिटिव रक्त समूह का 9वीं बार रक्तदान किया। इस नेक कार्य के लिए ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्थ साहू, हरीश कुमार, सूर्यकांत यादव, बंटी साहू, शम्मी सिन्हा, राकेश कुमार, सीमन साहू, चोवा राम, नोहर कुमार, पप्पू साहू, अनिल सिन्हा, घना राम, डिगेस्वर कुमार ने हर्ष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page