DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत स्काउट गाइड के बच्चों एवम् प्रभारी शिक्षको को प्रमाण पत्र वितरण किया गया

बालोद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद सभागार में , विकास खंड डौंडी के प्याऊ घर सेवा कार्य करने पर यह प्रमाण पत्र वितरण एवम् सम्मान समारोह का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, पदेन जिला आयुक्त बालोद जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी सी मरकले ,जिला सचिव के एल गजेंद्र, जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रेमलता चंद्राकर के द्वारा हुआ । सेवा कार्य की प्रेरणा को बढ़ाते हुए प्याऊ घर का आरंभ किया गया था । यह प्याऊ घर डौंडी में स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती कुंती भूआर्य के सहयोग से संचालित हो रहा था। निरंतर बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए यह सेवा कार्य किया गया । इस प्याऊ घर में सेवा कार्य करने वाले स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों को व प्रभारी शिक्षको को सम्मानित किया गया । सेवा कार्य के लिए सेजेस कन्या डौंडी, विकेकानंद हाई स्कूल,बालक शाला डौंडी, प्रियंका ,चमेली,वैष्णवी,शालिनी,चेतना,प्रिया,गीतांजलि,गौरवप्रकाश,रुद्र,विवेक,प्रिया,डुमेश्वरी, श्री सेवाराम प्रेमन, श्रीमती तनुजा बंजारे, गायत्री देवांगन, मिथिला सिंघारे, पुस्पलता गंजीर ,स्काउटर शमशेर बेग सर ,नेमीचंद बढ़ाई को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जे एस भारद्वाज , सभी संस्था प्रमुख ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page