DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नागेन्द्र सिन्हा ने 38वीं बार किया रक्तदान

बालोद। ग्राम परसोदा निवासी नागेंद्र सिन्हा (27 वर्ष) पिता डॉ. बिसंभर सिंह सिन्हा प्रदेश कोषाध्यक्ष छ.ग. सिन्हा सामाज ने शिक्षिका प्रतिभा ठाकुर के माध्यम से उम्मीद हेल्थ केयर सिवनी में भर्ती मरीज की जान बचाने के लिए स्वयं के व्यय से बालोद के जिला अस्पताल में पहुंच कर ब्लड बैंक स्टाफ डा.अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार, अभिमन्यु करपाल, हिना धुर्वे, दीपिका राजपूत के समक्ष अपना बी पॉजिटिव रक्त समूह का रक्तदान किया। नागेंद्र सिन्हा अब तक 38वीं बार रक्तदान कर चुके है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ड़र हटाए और रक्तदान कर लोगों की सेवा करें। इस नेक कार्य के लिए शिक्षिका नमिता निकोशे, देवी लाल डडसेना, पार्थ साहू, धर्मेंद्र सिन्हा,ओमप्रकाश, घना राम, राकेश, शेखर, शीतल, सीमन, चोवा राम, शिवम्, कुलदीप सिन्हा,गुलशन ,हरीश ने खुशी व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page