DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने कुनकुरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्रामों का दौरा कर किया प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण

रायपुर। 12 मई को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा जी ने कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते के आश्रित ग्राम पंडरीपानी एवं ग्राम पंचायत हर्राडांड का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास के पूर्ण एवं प्रगतिरत आवास का निरीक्षण किया।

उन्होंने गांव में बन रहे आवास के संबंध में जानकारी ली हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास निर्माण में हुई लागत, समय में किस्त की राशि एवम निर्माण के विभिन्न स्तर पर जनपद एवं जिला स्तर पर सहयोग के संबंध में जानकारी ली एवं उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा के चल रहे कार्यों एवं हितग्राहियों को समयबद्ध मजदूरी प्रदाय के संबंध में भी हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही समस्त अपूर्ण आवास को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने एवं हितग्राहियों को समय से किस्त की राशि जारी किए जाने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत से जिला समन्वयक, तकनीकी सहायक एवम जनपद/ग्राम पंचायत स्तर के अमले मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page