DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला ग्रंथालय बालोद में आवश्यक व्यवस्था एवं जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल

इंजीनियर श्री ताराचंद साहू ने ग्रंथालय को दान की किताबें

बालोद।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिला ग्रंथालय बालोद में अध्ययन-अध्यापन हेतु आने वाले लोगों को आवश्यक सुविधा एवं अनुकूल परिवेश प्रदान करने हेतु जिला ग्रंथालय में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

श्री चन्द्रवाल ने बुधवार। को प्रेस क्लब बालोद द्वारा जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तक दान करने के संबंध में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री चन्द्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की मांग पर जिला गं्रथालय में सीसीटीवी कैमरा एवं वाटर कूलर लगाने तथा ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर इंजीनियर श्री ताराचंद साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ एवं यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला ग्रंथालय में हिन्दी एवं अग्रंेजी माध्यम की किताबे भी दान की। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, पे्रस क्लब बालोद के अध्यक्ष श्री प्रदीप चोपड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों के लिए पुस्तक दान करने के लिए इंजीनियर श्री ताराचंद साहू का मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की मंशा है कि जिला गं्रथालय बालोद में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े नवयुवकों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नगर के नर्सिंग अस्पताल के संचालक डाॅ. तारेश रावटे की जिला ग्रंथालय के प्रति योगदान की भी सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने जिला गं्रथालय की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से जिला गं्रथालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिला ग्रंथालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु योजना बनाने को कहा। जिससे की व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाई जा सके। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों को इंजीनियर श्री ताराचंद साहू द्वारा दान की गई किताबों की प्रति भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सभी युवा-युवतियों को कड़ी मेहनत करते हुए लक्ष्य हासिल कर अपने माता, पिता एवं जिले का नाम रोशन करने को कहा। इस अवसर पर इंजीनियर श्री ताराचंद साहू तथा नर्सिंग अस्पताल बालोद के संचालक डाॅ. तारेश रावटे ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के दौरान आने वाली कठिनाईयों एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब बालोद के मीडिया प्रभारी टीकम पिपरिया ने किया। कार्यक्रम में दीपक मित्तल, रूपचंद जैन, टीकम पिपरिया, लक्ष्मण देवांगन, प्रकाश उपाध्याय, शिव जायसवाल, जयकरण परिहार, अखिल साहू, लक्की अरोरा, ग्रंथालय के प्रभारी लोकेंद्र बघेल, बीआरसी बालोद जितेंद्र गजेंद्र सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page