DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मालीघोरी में नवोदय विद्यालय के पीछे दो कोचिये 145 पौवा शोले शराब के साथ गिरफ्तार, बिक्री रकम 15 हजार रुपए भी जब्त

बालोद। सायबर बालोद और बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी करते हुऐ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दोनो आरोपी से कुल 145 नग पौवा देषी प्लेन शराब कीमती 13050 रू. और बिक्री रकम 15200 एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी सीजी 07 एल टी 9746 कीमती 40000रू को जब्त किया गया है। क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार बालोद पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी रखी गई है। इसी क्रम में मालीघोरी के नवोदय विद्यालय के पीछे शराब बेचने वाले दो चर्चित कोचियों को फिर से बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं एस.डी.ओ.पी. देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया था। जिसे सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक्टीवा मो0सा0 क्रमांक सीजी 07 एल टी 9746 में दो राजश्री के थैला में भारी मात्रा में शराब लेकर नवोदय विद्यालय के पीछे डामर प्लांट जाने वाले रास्ते पर महुआ पेड़ के नीचे अपने स्कूटी में रखकर शराब बेच रहें । मौके पर घेराबंदी कर पकड़ने से अपना अपना नाम पता पुछने पर खिलेश पिता त्रिलोक गौतम उम्र 30 साल जाति कुर्मी मालीघोरी और डोमेन्द्र ठाकुर पिता भजन ठाकुर उम्र 25 साल मालीघोरी बताया।
जिनसे कुल 145 नग पौवा देषी प्लेन शराब जप्त कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 249/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर दोनो आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सउनि दुलारू राम भोण्डेकर, आरक्षक मिथलेश यादव, गुलजारी साहू, लवण राजपुत, मनीष राजपुत का विशेष सराहनीय योगदान रहा l

You cannot copy content of this page