DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो की प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम ने की नए कलेक्टर से मुलाकात, कलेक्टर बोले, महिला कमांडो के आर्थिक विकास को लेकर करेंगे कुछ नया शुरुआत

बालोद एसपी ने भी कहा, महिला कमांडो की पेट्रोलिंग होगी तेज , कराएंगे एक्स्पोज़र विजिट

बालोद। बालोद जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के कई जिलों में समाज सेवा और नशा मुक्ति के कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले महिला कमांडो के कार्यों को अब और गति मिलने जा रही है। वजह है इन्हें बालोद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सपोर्ट मिलना। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से विगत दिनों महिला कमांडो की प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम ने मुलाकात की और उन्हें कमांडो के कार्यों के बारे में बताया। कमांडो के कार्यों को जानकर कलेक्टर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन के द्वारा महिला कमांडो के आर्थिक विकास को लेकर काम शुरू किया जाएगा। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से सौजन्य भेंट के दौरान पद्मश्री शमशाद बेगम ने उन्हें कैसे संगठन की शुरुआत हुई और क्या-क्या मुकाम अब तक हासिल कर चुके हैं इस बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी। कलेक्टर ने उनके कार्यों के प्रशंसा की। साथ ही कमांडो के विकास पर ध्यान देने की बात कही और आगे भी पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। शमशाद बेगम ने प्रशासन से समस्त महिला कमांडो के लिए सिटी, लाठी, टोपी और डेली डायरी, टॉर्च आदि दिलाने की मांग की।

इंडोर स्टेडियम में होगी जल्द ही ट्रेनिंग

वहीं शमशाद बेगम ने एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव से भी मुलाकात की और कमांडो के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। इस दौरान चर्चा में एसपी ने बताया कि सर्व महिला कमांडो का एक सम्मेलन जल्द ही बालोद के इंडोर स्टेडियम में कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा सभी इलाकों में महिला कमांडो की पेट्रोलिंग तेज की जायेगी। थाना बालोद में महिला कमांडो की बैठक रखने की बात भी हुई। इस दौरान उनके साथ महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल और रफीक खान भी मौजूद रहे।

एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे 100 चयनित महिला कमांडो

पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि विगत माह ग्राम जुंगेरा में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को संभालने में बालोद जिले की महिला कमांडो ने अहम रोल निभाया था। अब पुलिस प्रशासन द्वारा चयनित 100 महिला कमांडो को नागपुर में एक्सपोजर विजिट पर ले जाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। चयनित महिला कमांडो की टीम को जल्द ही नागपुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। नागपुर जाकर कमांडो भव्य स्वामीनारायण मंदिर और दरगाह में भी दर्शन कर सकेंगे।

You cannot copy content of this page