बड़ी खबर: बालोद जिले के शराब दुकानों के आसपास संचालित अवैध चखना सेंटरों पर चला बुलडोजर, भाजपा के सत्ता में आते ही शुरू हुई कार्रवाई, देखिए वीडियो,,,



बालोद। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही अवैध तरीके से संचालित शराब दुकानों के आसपास के चखना सेंटरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस क्रम में बालोद जिले में भी कार्रवाई की गई है। आबकारी आयुक्त के द्वारा मिले निर्देशों के आधार पर जिला प्रशासन सहित जिला आबकारी विभाग अवैध तरीके से संचालित चखना सेंटरों पर कार्रवाई में जुटा हुआ है। इस क्रम में बालोद जिले के कई जगहों पर संचालित चखना सेंटरों पर बुलडोजर चलाया गया। तो वही सवाल यह भी उठ रहा है कि जब विगत 5 साल तक कांग्रेस की सत्ता रही तो इन अवैध तरीके से संचालित चखना दुकानों को बंद क्यों नहीं कराया गया? आखिर किसके प्रशय और संरक्षण में यह संचालित हो रहे थे। अब जब भाजपा की सरकार आई है तो इस पर कार्रवाई हो रही है। उम्मीद यह भी है कि अवैध शराब कोचियों पर भी अब नई सरकार शिकंजा कसेगी। ज्ञात हो कि चखना सेंटरों पर मदिरा प्रेमियों की भीड़ के चलते कई बार हत्या, मारपीट, लूट, चोरी जैसे जघन्य अपराध की घटनाएं भी सामने आती रही है। बालोद जिले में भी ऐसी कई घटनाएं हुई थी तो वहीं इससे आसपास के रह वासियों को भी परेशानी होती थी। चखना सेंटर मदिरा प्रेमियों को शराब पिलाने की सुविधा भी उपलब्ध कराते थे।

अब राज्य में सरकार के बदलते ही शहर की शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को तोड़ा जा रहा है। शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों की वजह से आस-पास का माहौल खराब रहता था, दिन भर असामाजिक तत्वों के मजमा लगे रहने से महिलाओं का निकलना या उन रास्तों से गुजरना मुश्किल रहता था। जिले के इन सभी चखना सेंटर के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुंडागर्दी पर लगाम लगेगी।

बालोद जिले में यहां हुई कार्रवाई

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध चखना सेंटर को हटाने कार्रवाई की गई।कलेक्टर के निर्देश पर आज आबकारी विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के कुसुमकसा, अर्जुन्दा, देवरीबंगला, डौंडी, दल्लीराजहरा और बालोद में शराब दुकानों के समीप संचालित अवैध चखना सेंटरों व अहाता निर्माण को हटाया गया।

इस तरह के मिले हैं निर्देश

आबकारी आयुक्त ने शराब दुकानों के पास अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों को तत्काल बंद करने सभी ज़िला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा भी सही दर पर बिक्री किया जाएगा. इसके उल्लंघन पर भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी. सभी अधिकारियों को फील्ड में दुकानों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं .विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 पर शिकायत किया जा सकता है।

जिले की ये प्रमुख खबर देखने हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page