DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वीर मेला राजाराव पठार (कर्रेझर) के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार किया गया रूट डायवर्सन प्लान, देखिए किधर से जाना पड़ेगा,,,,

मालवाहक वाहनों के लिए दिनांक 08.12.2023 से 10.12.2023 तक होगा रूट परिवर्तन

धमतरी से कांकेर तक प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक बड़ी मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा

वाहन मालिको/चालकों से बालोद पुलिस की अपील परिवर्तित मार्ग का करें उपयोग

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात के नेतृत्व में जिले में विराट वीर मेला राजाराव पठार (कर्रेझर) में दिनांक 08 से 10 दिसंबर 2023 तक आयोजन को देखते हुए बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग तैयार किया गया है।

आदिवासी समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी दिनांक 08, 09, एवं 10 दिसम्बर 2023 को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर राजाराव पठार कर्रेझर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 धमतरी से जगदलपुर मार्ग चारामा एवं धमतरी के मध्य जिला बालोद अंतर्गत विराट वीर मेला राजाराव पठार (कर्रेझर) में आयोजन किया जाना है। जिसमें देव मेला आदिवासी हॉट, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेला पाटा, आदिवसी महापंचायत तथा शहीद वीरनाराण सिंह की श्रद्वांजली सभा का कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें बालोद, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला क्षेत्र के अदिवासी समाज के नागरिक, गणमान्य नागरिक आम जनों का बड़ी संख्या विराट वीर मेंला राजाराव पठार में सम्मिलित होने के लिए आते है जिसके के कारण इस मार्ग में यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धमतरी से चारामा के मध्य तक बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रवेश निषेध किया गया है। इसके स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनाया गया है जो इस प्रकार है-

रायपुर/धमतरी तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन के लिए धमतरी सिहावा चौक से डायवर्ट होकर करेगाव-कोलियारी-नगरी-सिहावा-कांकेर होते हुए कोंडागांव जगदलपुर से अपनेे गतव्य स्थान की ओर जाएंगे तथा जगदलपुर कोंडागांव की तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन केशकाल विश्रामपुरी चौक से-विश्रामपुरी-सिहावा-नगरी-धमतरी होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे अथवा राजनांदगांव दुर्ग भिलाई जाने के लिए मांकड़ी चौक से भानुप्रतापुर-डौण्डी-दल्लीराजहरा-राजनांदगांव-होते हुए दुर्ग भिलाई रायपुर जाएंगे। बालोद पुलिस वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील करता है की वाहन चालक परिवर्तित मार्ग का उपयोंग करे एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बालोद पुलिस का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय बालोद 94791-91274 पर संपर्क करें।

You cannot copy content of this page