DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु 15 से 23 अक्टूबर तक लगाया गया स्टाॅल जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी ने किया स्टाॅल का अवलोकन

बालोद।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा गंगा मईया मंदिर प्रांगण झलमला में 15 से 23 अक्टूबर विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु स्टाॅल लगाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा 17 अक्टूबर को इस स्टाॅल का अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश के द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को विधिक जानकारी एवं विधि से संबंधित पुस्तकें एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्री किरण कुमार जांगडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीमती सुमन सिंह, व्यवहार न्यायाधीगण सुश्री कोनिका यादव, कुमारी माधुरी मरकाम, श्री हेमंतराज धुर्वे एवं पीएलवी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती सुमन सिंह के मार्ग दर्शन में लगाए इस स्टाॅल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित योजनाएँ आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना 2010, तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 शामिल है। इसी तरह स्टाॅल में मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए दिपिक सेवाएं योजना 2015, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 तथा एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2018 महिला हेल्पलाईन की जानकारी, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 साइबर क्राईम से बचाव, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने आदि के संबंध में बैनर के माध्यम से विधिक जानकारी प्रदान की जा रही है एवं सरल कानूनी शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 अन्य पुस्तकों के माध्यम से भी विधिक जानकारी प्रदान किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page