DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नव पदस्थ सहायक आयुक्त संजय चंदेल आदिवासी विकास विभाग जिला बालोद का हुआ अभिनंदन

बालोद। मंगलवार को आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ जिला शाखा बालोद के पदाधिकारियों द्वारा नव पदस्थ सहायक आयुक्त श्री संजय चंदेल आदिवासी विकास विभाग जिला बालोद का गुलदस्ता भेंट कर सौजन्य मुलाकात किया गया। कर्मचारियों के वर्तमान समस्याओं के संबंध में मौखिक रूप से चर्चा किया गया। जिसमें कर्मचारियों के एरियर्स राशि के भुगतान एवं अन्य विषयों पर सहायक आयुक्त द्वारा जल्द ही उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप कुमार साहू , उपाध्यक्ष सोमकांत प्रजापति, सचिव वीरेंद्र कश्यप , कार्यकारिणी सदस्य ललित सिन्हा, छन्नू लाल, नंदकिशोर, चंद्र कुमार, सुमन लाल एवं संगठन के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page