DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक के द्वारा प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी तीज पर्व पर 4000 से अधिक माता बहनें एक साथ बैठकर करू भात खाया

तीज पर्व पर विभिन्न छत्तीसगढ़ संस्कृति के खेल कुद का हुआ आयोजन

बालोद। मुख्यमंत्री निवास में जिस तरह पोला तीजा पर्व का आयोजन करते हैं

उसी तर्ज पर कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक भी अपने नगर अर्जुन्दा में तीज पर्व का आयोजन विगत कुछ वर्षों से करते आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के माता बहनों के सबसे बड़े त्योहार तीज पर्व व्रत से पहले करूं भात बनवाकर 17 सितंबर शाम कालीन को 07 बजे से लगभग 4000 माता बहनों को एक साथ बैठाकर
अर्जुन्दा के आत्मानंद स्कूल प्रांगण में करूं भात खिलाया गया। खाना खाने के बाद माता बहनों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें माता बहनें अपने प्रतिभा मनोरंजन के माध्यम से दिखाएं ।

तीज पर्व पर पति के लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। माता बहनें मनोरंजन के लिए खेल कुद का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब के बैनर तले हुआ दूसरे दिन हरतालिका तीज का त्योहार मनाया गया।. हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. ये सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण व्रत है. शिव के समान पति को पाने के लिए कुंवारी लड़कियां भी इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं.मान्यता है इस दिन रात में जागकर शिव-पार्वती की पूजा करने से पति पर आने वाले समस्त संकट खत्म हो जाते हैं, सुहाग को दीर्धायु का वरदान मिलता है. वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए हरतालिका तीज व्रत किया। इस दौरान माता बहनों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक के तर्ज़ पर राजीव युवा मितान क्लब के बैनर तले दौड़,कबड्डी,खो खो, फुगड़ी, रस्सी खींच, बांटीं भांवरा, गोली चम्मच,सुई धागा दौड़ रंगोली प्रतियोगिता जैसे विभिन्न आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें माता बहनें सम्मिलित हुई। इस तरह के आयोजन के लिए कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक को आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं ने बताया कि हमारे मायके आने पर हम एक मंच पर हमारे बिछड़े हुए संगी साथियों से मेल मुलाकात हो जाता है साथ ही हमारे मनोरंजन के लिए इस तरह विधायक जी के द्वारा आयोजन करवाना बहुत ही अच्छा प्रयास है हम सब तीजायरीन बहनों के लिए अपने मायके में हमारे छत्तीसगढ़ के प्रांरपरिक तोहार में हिस्सा लेकर हमारे संस्कृति के भुले बिसरें खेल खेलने का मौका के साथ मनोरंजन हो जाता है कब सुबह से शाम हो जाता है पता नहीं चल पाता है हम सभी विधायक जी के इस आयोजन के लिए सह्दय से आभार व्यक्त करते हैं।

You cannot copy content of this page