DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम के लंबी उम्र के लिए युवा कांग्रेसियों ने गौठान में उतारी गौ माता की आरती, खिलाई खिचड़ी

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेशानुसार एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे के निर्देश पर संजारी विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू के निर्देश पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बालोद ब्लॉक के ग्राम नेवारी खुर्द के गौठान में जाकर गौ सेवा कर गौ माता की पूजा अर्चना कर गौ माता को माला पहनाकर,आरती उतार कर खिचड़ी खिलाया और मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की और सभी को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई। जिला युवा कांग्रेस के युवा नेता आदित्य दुबे ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के दिन आज हम सभी गौ माता की सेवा पूजा पाठ करके तैतीस करोड़ देवी देवताओ का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के लिए मांगा है। जिससे उन्हें ताकत मिले और अरजकतावो एवम बाहरी राग द्वेष से उन्हें लड़ने की क्षमता प्राप्त हो और हम उनके लंबी उम्र की सभी प्रार्थना करते है।

आगे इसी क्रम में गौठान में हितग्राहीकार्ड में सभी को मिसकॉल करवा करके सभी को फॉर्म भरवाया गया। जिससे आम लोगो को सरकार से सीधे जुड़ने एवम सारी योजनाओं के बारे में जानकारी एवम लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बालोद युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनीश पारकर, देवेंद्र साहू, राहुल निषाद, रोशन साहु, योगेश पटेल, ग्राम के सरपंच ईश्वरी निषाद, उप सरपंच गौतम मारकंडे,पंच शलेंद्र ठाकुर और गौठान समिति अध्यक्ष अजय राणा, महिला स्व सहायता समूह से आशा राणा, शीला खरे, आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

You cannot copy content of this page