DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पारागांव और झलमला के बीच बीती रात को हुआ हादसा

बालोद। बालोद दुर्ग मार्ग पर सड़क हादसे में एक की जान चली गई। पड़कीभाट के रहने वाले 35 वर्षीय राकेश यादव की मौत सड़क हादसे में हो गई। जो बीती रात को जगतरा से कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। घटना पारागांव और झलमला के बीच हुई। जहां सड़क पर बिना किसी संकेतक के खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीएम आज होगा। बालोद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक राकेश यादव के दो बेटे हैं। वह वेयरहाउस जगतरा के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था।

ये खबरें भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page