BiG BREAkING- पुरूर में पलटी गोंडवाना ट्रैवल की बस, सवार थे 46 लोग, फिर क्या हुआ देखिए खबर?



बालोद/ गुरुर। आधी रात को गुरुर से धमतरी मार्ग पर पुरुर के पास गोंडवाना ट्रैवल की बस पलट गई। हादसा बीती रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच हुई। आधी रात को इस मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि बस में करीब 46 लोग सवार थे। उक्त बस ग्राम खैरवाहि से छठी कार्यक्रम के तहत बनबरौद, जिला धमतरी गए हुए थे। जहां से रात में वापस खैरवाही, गुरुर ब्लॉक आ रही थी। इस बीच ड्राइवर को पता नहीं क्या हुआ कि डिवाइडर से बस टकरा गई और देखते ही बस पलट गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुरुर चौकी प्रभारी अरुण साहू सहित अन्य अमला पहुंचे और रास्ता बहाल कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 4 से 5 लोगों को ज्यादा चोट आई है। बाकी को खरोच आई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279,337 का केस दर्ज किया है। जिसकी लापरवाही से यह घटना हुई। खैरवाही के रेखराम साहू परिवार से लोग बनबरौद में छठी कार्यक्रम में गए हुए थे। वापसी में यह घटना हुई।

ये बड़ी खबर भी देखें

You cannot copy content of this page