DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवान खिलेश कौशिक ने शूटिंग में जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

बालोद। जिले के ग्राम परसोदा निवासी स्व. रामकुमार कौशिक 5वी बटालियन सहायक प्लाटून कमांडर पदस्थ रह चुके के पुत्र सातवीं बटालियन में पदस्थ खिलेश कुमार कौशिक ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय प्रदेश राइफल एसोसिएशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खिलेश कौशिक ने जिंदल के प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल प्रतियोगिता 4थीं वाहिनी के तहत माना रायपुर में 7 सितंबर से 16 सितंबर तक प्रतियोगिता संपन्न हुवा। जिसमें 10 मीटर राइफल में प्रथम स्थान गोल्डन मेडल व 50 मीटर में तीनो पोजीसन दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जवान खिलेश कौशिक ने अपने बटालियन के साथ-साथ अपने गांव परसोदा व बालोद जिला का नाम भी रोशन किया है। प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी जवानों को जिंदल एसोसिएशन प्रभारी दुर्गेश कुमार ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। साथ ही परसोदा निवासी डा. बिसम्भर सिंह सिन्हा (जिलाध्यक्ष सिन्हा समाज बालोद) ने बताया कि खिलेश कौशिक पिछले कई वर्षों से लगातार प्रदेश स्तरीय प्रदेश राइफल एसोसिएशन में भाग लेता रहा है, और हर साल प्रथम व दूसरे स्थान प्राप्त करता आ रहा है। ग्राम पंचायत परसोदा की सरपंच शुशीला ओकेश मरकाम व ग्रामीणजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page