DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में ट्रैक्टर रैली निकालकर की गई विश्वकर्मा भगवान की स्थापना, गांव में कामकाज रहा बंद

बालोद। ग्राम भोइनापार बाजार चौक में इस बार विशेष रूप से ग्रामीणों द्वारा विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत गांव के समस्त ट्रैक्टर सहित अन्य मालवाहक मालिकों द्वारा अपनी गाड़ियों को सजाकर गांव में रैली निकाली गई। भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना की गई।

गांव में कामकाज बंद रखा गया और सभी ने मिलकर विश्वकर्मा भगवान की भक्ति की। सृष्टि के सृजन की पूजा करते हुए ग्रामीणों ने सुख समृद्धि की कामना की।

आयोजन में ट्रैक्टर संघ के अध्यक्ष कृत बंजारे, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष चतुर साहू, सचिव महेश डहरे वृचिक बंजारे, ट्रेक्टर मालिक सदस्य मधुर साहू, भगत साहू, शेखलाल साहू, मिथलेश साहू, महेश बंजारे, गौकरण साहू, तामेश्वर साहू, घनश्याम साहू, टोमन ठाकुर,सुधाकर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page