EXCLUSIVE- भ्रष्टाचार का नतीजा- बालोद के इस आंगनबाड़ी केंद्र में गिरे टाइल्स, 5 बच्चे घायल, बच्चों का सिर फटा

महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया के गृह जिला और उनके विधानसभा क्षेत्र का ही है मामला

बालोद। बालोद से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम भैंसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में सोमवार को सुबह करीब 10: बजे टाइल्स गिरने से 4 से 5 बच्चे घायल हो गए। जिनमें 2 बच्चों को ज्यादा चोट आई है। जिनका सिर फट गया है। आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद 10:30 बजे संजीवनी 108 जिला अस्पताल बालोद से बच्चों को लेने के लिए गांव पहुंची। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस घटना के बाद पालकों के बीच भगदड़ की स्थिति मच गई है। पालकों में इस घटना से काफी आक्रोश है। तो वही बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए टाइल्स में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था।

खनिज न्यास निधि के तहत लाखों खर्च कर उक्त टाइल्स लगाए गए थे। जिसका कोई हिसाब किताब भी नहीं है। और लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक घटना हुई है। इस संबंध में जनपद सदस्य संजय बैस ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस तरह टाइल्स लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है।

इस बारे में पिछले साल से आवाज उठाई गई थी। कलेक्टर से शिकायत भी की गई थी तो जनपद के बैठक में भी मैंने यह मुद्दा उठाया था। किसके कार्य आदेश पर किसने काम किया इसका कोई रिकॉर्ड आंगनबाड़ी केंद्र में भी नहीं है ना विभाग के अफसर दे रहे हैं।

बाहर के लोग आए हैं और टाइल्स लगा कर चले गए। 1 माह के भीतर से ही टाइल्स उखड़ने लगे हैं। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। लेकिन भैसबोड में बच्चे ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो दुर्भाग्य जनक बात है। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्रों के दीवारों पर उक्त शिक्षाप्रद टाइल्स लगाए गए हैं। जिसमें वर्णमाला सहित जीव जंतु व अन्य पाठ्यपुस्तक के चित्रों से जुड़ी जानकारी टाइल्स में प्रकाशित है।

पढ़ाई को रोचक बनाने की बात कह कर उक्त टाइल्स लगाकर भ्रष्टाचार किया गया है। नतीजन बच्चों की जान पर आफत बन आई है और आंगनबाड़ी केंद्रों से टाइल्स कभी भी गिर रहे हैं। इससे बच्चों के बीच सुरक्षा का डर बना हुआ है। पालक बच्चों को केंद्र भेजने से घबरा रहें हैं।

ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/F3defBsFnVN0xWQno1lvbq
खबर का असर
ये भी देखें