बालोद के पर्वतारोही यशवंत टंडन को मिला विभूति अलंकरण सम्मान



बालोद। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा ब्लाक के ग्राम डुड़िया के पर्वतारोही व समाज सेवा कार्यो में अग्रणी यशवंत कुमार टंडन पिता हूबलाल टंडन को राजधानी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच द्वारा वृंदावन सभागृह सिविल लाइन रायपुर में विभूति अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र जैसे रक्तदान, नेत्रदान,पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, पर्वतारोहण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया।

जीवन प्रबंधन से मिलती है सफलता
सम्मानित कर रहे अतिथियों ने कहा कि श्रम, धैर्य, अभाव में जीवन की कल्पना नेतृत्व शैली, दिनचर्या, शैक्षिक वातावरण, विविधता में एकता के भाव को समृद्ध कर राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव को संजोते हुए अनुशासन के छांव में तपकर अपने जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। ये सभी जीवन प्रबंधन की बातें और विविध गुण निर्माण करने के कार्यक्रमों के फलस्वरूप ही व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। वहीं यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि ये सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर मेरा सहयोग करने वाले मेरे छोटे भाई-बहन व मार्गदर्शन देने वाले गुरूजन, माता-पिता का आशीर्वाद है। इस गरिमा को बनाये रखूंगा।

पढ़िए यशवंत की कहानी, जिसे हमने प्रकाशित की थी

You cannot copy content of this page