खबर का असर- मौत की दावत दे रही गड्ढे पर मुरुम का मरहम, अफसर बोले ऊंचा पुल बनाने प्रस्ताव भी भेज रहे,,,,



देखिए पहले व अब की स्थिति

बालोद। पैरी फुलझर से होते हुए धमतरी जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर विगत दिनों बारिश के चलते फुलझर-बिरेतरा के पास सेमरिया नाले पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल में लगभग 4 से 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। इस संबंध में हमने प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की। जिसमें बताया गया कि कैसे लगभग 35 साल पुराने इस पुल की देखभाल नहीं हो रही है। जिसके चलते बारिश के दौरान अचानक यहां इतना बड़ा गड्ढा हो गया कि लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। मामले में प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में इस गड्ढे को भरने का काम शुरू किया गया ताकि कम से कम अस्थाई रूप से इस मार्ग को चलने लायक बरकरार रखा जा सके।

ग्रामीणों ने बताया कि टूटे हुए पुल की मरम्मत तो कर दी गई है लेकिन इस समस्या का स्थाई हल तभी हो पाएगा जब यहां नया और ऊंचा पुल बने। ताकि बाढ़ से भी रास्ता बंद न हो। इस निचले पूल में अक्सर बाढ़ आ जाती है और रास्ता बंद हो जाता है। इससे आना जाना बंद हो जाता है। धमतरी जाने का यह प्रमुख अंदरूनी मार्ग है। लोग समय व दूरी की बचत के लिए इस रास्ते से जाते है। बालोद और गुंडरदेही ब्लॉक के कई गांव इस रास्ते से धमतरी जिले से जुड़े हुए हैं। लेकिन यहां पुल में हुए विगत दिनों के गड्ढे से आवागमन बाधित हो रहा था। पर अब पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

अब कह रहे, भेज रहे हैं पुल का प्रस्ताव, सड़क भी है खराब

बिरेतरा के सरपंच योगेश देशमुख ने बताया कि मामले को मीडिया द्वारा उजागर करने के बाद अब कहीं जाकर पीडब्ल्यूडी इस पुल की ओर ध्यान दे रही है। यह मार्ग भी बहुत खराब है। सड़क से गिट्टियां तक उखड़ने लगी है। इसके चौड़ीकरण व नवीनीकरण की भी जरूरत है।विभाग के अफसरों का कहना है कि सड़क के लिए प्रस्ताव पहले से भेजा जा चुका है लेकिन अब इस पुल को ऊंचा करने का प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। तो वही गड्ढे को भरने के लिए मुरूम डाला जा रहा है। ताकि चलने लायक बनाया जा सके। हादसे ना हो इसलिए पहले विभाग द्वारा यहां बोरियों व पत्थरों से संकेतक लगाकर लोगों को सचेत किया गया था। सोमवार को गड्ढों को भरने का काम किया गया। जो अभी कुछ शेष भी है। ग्रामीणों द्वारा जल्द पूरी मरम्मत की मांग भी की जा रही है।

मीडिया का जताया आभार

सरपंच सहित ग्रामीणों ने DailyBalodNews सहित अन्य मीडिया का भी आभार जताया। जिन्होंने उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने लाया। बिरेतरा के सरपंच योगेश देशमुख ने कहा कि मीडिया में मामला प्रकाश में आने के बाद ही विभाग ने इस पुल की ओर ध्यान दिया है। वरना 35 साल से तो इसकी उपेक्षा हो ही रही थी। कई बार हम इसकी मांग भी कर चुके हैं। पर अब जाकर गुंडरदेही लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की बात कही गई है। तो वहीं इस मार्ग के नवीनीकरण को लेकर पहले से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जो बजट में लंबित है।ग्राम फूलझर के रहने वाले उप सरपंच गिरधारी ठाकुर ने कहा कि रास्ता खराब है। पुल तो नया बनाना जरूरी है ही। जब सड़क नया बनाने की योजना ही है तो इस पुल को भी ऊंचा बनाया जाना चाहिए। ताकि बाढ़ से कभी रास्ता बंद ना हो। फिलहाल गड्ढे को मुरूम से भरने से कुछ हद तक लोगों को राहत मिल जाएगी और आवागमन में परेशानी कम होगी।

संबंधित न्यूज़

You cannot copy content of this page