DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध सट्टे के खिलाफ थाना अर्जुदा पुलिस सक्रिय- सटोरिया सट्टा पट्टी पर्ची नगदी सहित गिरफ्तार

बालोद। मामला थाना अर्जुदा क्षेत्र का है। 18.दिसम्बर को सूचना मिला कि शुलभ शौचालय बस स्टैण्ड अर्जुदा के पीछे एक व्यक्ति आम लोगों से अंको के सामने रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रहा है। सूचना पर थाना अर्जुदा पुलिस बल की टीम बनाकर रेड किया गया। आरोपी रवि प्रकाश निर्मलकर पिता स्व0 नत्थुलाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 10 अर्जुदा, थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के कब्जे से एक सट्टा पट्टी पर्ची, एक नग डाट पेन के साथ नगदी 2860/- रूपये जप्त किया गया। सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

You cannot copy content of this page