कर्जों की कांग्रेस सरकार- हर मिनट 3 लाख रुपए का कर्ज ले रही सरकार,3 साल पूरे होने पर भाजपा ने लगाया आरोप



बालोद। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार जहां एक ओर 3 साल पूरे करने की खुशियां मना रही है और चौथे साल में प्रवेश कर चुकी है। तो वहीं भाजपा भी इसमें चुप नहीं बैठी है। भाजपाइयों द्वारा प्रेस वार्ता कर सरकार की नाकामी गिनाई जा रही है तो इस क्रम में भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्हें कर्ज की सरकार करार कर दी गई है। कांग्रेसी सरकार 3 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जिस पर भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि यह गुजरा हुआ 3 वर्ष असफलताओं वाला वर्ष रहा। छत्तीसगढ़ 51000 करोड रुपए से अधिक के कर्ज में है जबकि भाजपा के 15 वर्ष में तमाम विकास कार्यों के बावजूद कर जिससे आधा भी नहीं था यहां पर 33 सौ करोड़ के जल जीवन मिशन कार्य भी फिसड्डी है। प्रदेश सरकार ने औसतन 1400 करोड़ रुपए हर माह 48 करोड़ रुपए हर दिन हर घंटे 2 करोड रुपए एवम हर मिनट 3 लाख रुपए का कर्ज ले चुकी है। यह कुल राजस्व का 106% है जो कि चिंताजनक है।इन 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ काफी पीछे चले गई है। यहां पर मुख्यमंत्री के लिए षड्यंत्र करते जिम्मेदार लोग नजर आते हैं तो किसानों से रोजगार छीना जाता है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि शर्मनाक मामलों के अलावा कांग्रेस कीविफलताओं विश्वासघातों की सूची काफी लंबी है। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि किसानों से बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने साफ तौर पर सदन में यह कहा है कि प्रदेश में किसानों के मृत्यु से संबंधित कोई भी आंकड़े नहीं है। परंतु शर्मनाक बात यह है कि छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या के आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। अन्य प्रदेशों में किसान आंदोलन में कथित तौर पर 700 किसानों की मृत्यु के रिकॉर्ड कांग्रेस के पास है। परंतु अपने छत्तीसगढ़ में दिवंगत हुए आत्महत्या करने वाले किसानों को किसी तरह का मुआवजा देने के लिए इनके पास विषय नहीं है। यहां पर सरकार द्वारा मंडी शुल्क माफ करने का वादा किया गया था लेकिन अब डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है।

वादा था शराब बंदी का अब होम डिलीवरी कर रही सरकार

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री किशोरी साहू ने कहा की एक तरफ मंडी शुल्क माफ करने का वादा करते हुए मंडी शुल्क डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया। जिससे मंडी में किसानों की फसल ₹200 सस्ता हो गई है। दाल और पोहा आदि पर मंडी शुल्क थोपने के कारण किसानों और उद्यमियों की कमर टूट गई है। इसी तरह पूर्ण शराबबंदी का वादा किया गया था परंतु अब तो होम डिलीवरी तक शुरू कर दी गई है। शहरों में लगातार प्रीमियम शराब की दुकानें खुल रही है। छत्तीसगढ़ मानो मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बन गया है। ऐसे विश्वासघातों की श्रृंखला यहां की कांग्रेस सरकार ने स्थापित की है।
महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है। प्रतिदिन यहां 12 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज हो रहे हैं। शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है। हत्या लूट डकैती अपहरण सांप्रदायिक दंगों का स्थल इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बना दिया है। यहां पर भू माफिया रेत माफिया शराब माफिया कोयला माफिया समेत हर तरह के मामलों का अड्डा है। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 1100000 गरीबों को पक्का मकान देना था परंतु सरकार ने 1100000 गरीबों का घर छीन लिया है। इस तरह लगभग 5500000 लोगों को बेघर करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार में दुखद बात यह है कि यह सदन में भी झूठ बोलने से पीछे नहीं हटते। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ने कहा कि यहां पर 20,000 से अधिक महिलाओं का रोजगार छिन गया है। 1000000 युवाओं का हर साल रोजगार भत्ता देने का वादा किया था उसे भी हड़प लिया गया है।

You cannot copy content of this page