DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वाइफ मर्डरर- चरित्र पर शक कर पति ने पत्नी को मार तालाब में फेंका और थाने जाकर किया सरेंडर

लाश निकालते हुए

दादु सिन्हा,धमतरी। रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी को तालाब में गला दबाकर डूबा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका गौरी नेताम पति प्रवीण नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी बेन्द्रा नवागांव में रहने वाली को, उसके ही पति प्रवीण नेताम ने गला घोंटकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद पति प्रवीण नेताम थाना रुद्री पहुंचा और अपने आप को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद रुद्री पुलिस ने मौके पर पहुंची, तो तालाब में मृतिका की लाश बह रही थी। वहीं रुद्री थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेन्द्रा नवागांव में आरोपी प्रवीण नेताम अपने पत्नी गौरी नेताम को चरित्र शंका के चलते गला दबा कर हत्या कर दिया था। मृतिका के दो बच्ची है। जिसमे से तोमेश्वरी 4 वर्ष की है और वेनिका 3 वर्ष की है। वहीं घटनास्थल में जाकर देखा गया तो छोटा खदान नीचे पारा बेन्द्रा नवागांव के तालाब में मृतिका गौरी नेताम का शव बह रहा था। जिसको तलाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं आरोपी पति प्रवीण नेताम को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

You cannot copy content of this page