DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव को पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से ही सूटबूट में किया गिरफ्तार,पढ़िए क्या था मामला

पुलिस अधीक्षक धमतरी के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर धोखाधड़ी के मामले में हुई गिरफ्तारी

दादु सिन्हा धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रुद्री द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव को कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार किया गया है।विदित हो कि खुबलाल ध्रुव के खिलाफ रूद्री थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज हुआ था जिसको लेकर पुलिस ने त्वरि्त कार्यवाही की। प्रार्थी देवेंद्र त्रिपाठी निवासी शांति कॉलोनी चौक धमतरी के द्वारा दिनांक 23-11- 2021 को थाना सिविल लाइन रुद्री में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 के विरुद्ध गंगरेल स्थित आवेदक के द्वारा क्रय किए गए पुराने मकान को विक्रेता से खाली कराने के एवज में, साथ ही गंगरेल के सरपंच व पंचों के नाम से पैसा डिमांड कर झूठ बोलकर प्रार्थी से ₹50000/- लेकर धोखाधड़ी करने संबंधी शिकायत दिया था। आवेदक की शिकायत पर थाना रुद्री द्वारा प्रारंभिक जांच किया गया, जांच के दौरान आवेदक व ग्राम पंचायत गंगरेल के सरपंच, पंचों का बयान लिया गया , ग्राम पंचायत गंगरेल के सरपंच, पंचों ने भी अपने कथन में मकान खाली कराने के नाम पर कोई भी पैसों की डिमांड करना नहीं पाया गया। साथ ही आवेदक ने अनावेदक खूबलाल ध्रुव के द्वारा फोन के माध्यम से पैसों की डिमांड किए जाने पर अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करना बताया। उक्त काल रिकॉर्ड एवं मामले की जांच के दौरान आरोपी खूबलाल ध्रुव के द्वारा प्रार्थी देवेंद्र त्रिपाठी से दिनांक 11-11-2021 को बेईमानी पूर्वक मकान खाली कराने के एवज में सरपंच, पंचो को पैसा देना है झूठ बोलकर नगद ₹50000/- लेकर प्रथमदृष्टया ठगी करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 95/21 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शिकायत के बाद थाना प्रभारी रुद्री को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जांच के बाद धोखाधडी के मामले में खुबलाल ध्रुव को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के दौरान वह कलेक्ट्रेट परिसर में था ।इस दौरान सूट बूट में ही पुलिस उसे उठाकर ले गई और उसी हाल में रिमांड पर जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page