बालोद। गुरुर ब्लाक के ग्राम बोहारडीह में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से लगातार यहां दो बार सर्वे करते हुए मामले की तह तक जाते हुए तत्कालिक शिविर लगाकर लोगों की सेहत की जांच की गई है। तो ही अब तक 49 लोगों का इलाज भी किया जा चुका है। तीन से चार लोगों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें गुरूर रेफर किया गया है।

बाकी लोगों का गांव में पंचायत स्तर पर अस्थाई शिविर लगाकर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव में एक यादव परिवार में 3 नवंबर को तीज नहावन के बाद मृत्यु भोज का कार्यक्रम था। उसी दिन से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने शुरू हुई थी। मृत्यु भोज में खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। पहले बात एक दो लोगों तक थी फिर धीरे-धीरे पता चला कि कई लोग जो खाना खाने गए थे उन्हें यह परेशानी हो रही है। फिर बात स्वास्थ्य अमले तक पहुंची। लोगों की जांच शुरू की गई और दवाई देना शुरू किया गया। अलग-अलग दिनों को मिला 51लोग ऐसे पीड़ित सामने आए हैं, इसमें कई तो ठीक भी हो गए हैं। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक 49 लोग की तबीयत बिगड़ी है। जिनका इलाज भी चल रहा है। सरपंच दीपक ठाकुर का कहना है कि खाने की वजह से हुआ है या पानी की वजह। कोई स्पष्ट नहीं कह सकते। पर सुरक्षा के लिहाज से पानी की जांच भी करवा रहे हैं। गांव में मोटर पंप सिंटेक्स टंकी के जरिए पानी की सप्लाई होती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया जा रहा है। जिन्हें भी शिकायत है वे यहां आकर जांच करवा रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है। सरपंच ने बताया कि गांव में बुधराम यादव के पिता का राम लाल यादव का निधन हो गया था। बुधराम के यहां तीज नहावन था। शाम को लोगों ने वहां मृत्यु भोज के तहत खाना खाना खाया था। आशंका यही है कि खाने के बाद से कई लोगों की तबीयत बिगड़ी। इधर जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तर की टीम भी गांव में निरीक्षण के लिए पहुंची और शिविर का जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि वर्तमान में 49 केस हैं लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। सब सामान्य है। पेट दर्द व उल्टी दस्त की सामान्य शिकायत थी। खाने की वजह से यह परेशानी हुई है।

3 ग्रामीण भर्ती हैं गुरुर में
सरपंच दीपक ठाकुर ने बताया गांव से तीन लोगों को गुरुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिरायु दल व हाट बाजार क्लिनिक दल घर घर जाकर भी पूछताछ कर रही है। भर्ती लोगों में रामु राम नेताम, जगदीश साहू, फागु राम साहू शामिल हैं। कोटवार ने कहा मंगलवार तक कुल केस मिलाकर 51 हो गए हैं। पहले 43 केस थे।
जिले की ये खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े
