DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोंडागांव का शख्स धमतरी जिले में तेंदुए की खाल बेचने आया था, पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख की खाल बरामद

दादु सिन्हा धमतरी। वनांचल क्षेत्रों में वन्य प्राणियों एवं वस्तुओं की खरीदी-बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। जिसका बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है। इसी प्रकार दिनांक 08/11/2021 की रात्रि विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि सिहावा रोड मथुराडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सायबर सेल व थाना प्रभारी अर्जुनी ने तस्दीक कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही किया गया,सायबर सेल व थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम ने तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक करने व वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुए,गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान धमतरी सिहावा रोड ग्राम मथुराडीह मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को आते देख एक संदेही व्यक्ति भागने लगा, जो अपने हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखा था। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने एवं उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर नाम-पता पूछकर विधिवत तलाशी ली गई, उसने अपना नाम प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव बताया। जिसके हाथ में रखी प्लास्टिक बोरी की विधिवत तलाशी लेने पर बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की 01 नग खाल बरामद हुआ। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया। मौके में वैधानिक कार्यवाही करते हुए बरामद एक नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त टीम के साइबर सेल से निरीक्षक भावेश गौतम, थाना प्रभारी अर्जुनी गगन बाजपेई, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक आनंद कटकवार, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना अर्जुनी से सहायक उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक देवेंद्र राजपूत, अजीत तारम, आरक्षक सागर मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

जिले की ये खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page