DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाबालिग को भगाया, कमरे में छुपाया, 3 दिन तक रेप , रिपोर्ट दर्ज होने के 6 घंटे के भीतर युवक पकड़ाया, जेल दाखिल

बालोद। दिनांक 02.11.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थिया की पुत्री को आरोपी चुरामन साहू पिता स्व. मन्नू लाल साहू पता नयापारा बालोद, थाना व जिला बालोद के द्वारा पीड़िता को नाबालिक जानते हुऐ है, शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले जाकर अपने घर नयापारा बालोद में दिनांक 30.10.2021 से 02.11.2021 तक अपने साथ रखकर लगातार कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट थाना बालोद के अप. क्र. 371 / 21 धारा 363, 366, 342, 376 (2) (ब), 376 ( 3 ) भादवि 4, 5 ( ट ), 6 पाक्सो एक्ट कायम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले कर आरोपी का पता तलाश में लिया गया था।
महिला एवं बच्चों के ऊपर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. आर पोर्ते एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्वेक्षण में थाना बालोद प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना बालोद पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध के विगत 06 घण्टे में आरोपी चुरामन साहू पिता स्व. मन्नू लाल साहू उम्र 18 साल 06 माह पता नयापारा बालोद को दिनांक 03.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

You cannot copy content of this page