DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंजेली में पति की हत्या के मामले में पत्नी को जेल, पढ़िए आखिर क्या वजह आई सामने?

बालोद/ डौंडी।
सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कंजेली में एक पत्नी ने अपने पति पर के सिर पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी। डाैंडी पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि ब्लाॅक मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम कजेली निवासी मन्नूराम और सोनबाई के बीच विवाद हाेते रहता था। मृतक की पत्नी शराब पीने की आदी हो गई थी। नशे में बड़बड़ाती रहती थी और अपने पति का दूसरी महिला से संबंध होने की बात को लेकर विवाद करती थी। इसी बात काे लेकर विवाद हाेने पर पत्नी साेनबाई ने अपने पति मन्नूराम के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे मन्नूराम बेहाेश हाेकर गिर पड़ा। इसके बाद घसीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना की खबर पाकर गांव के जहूर सिंह मौके पर जाकर देखा तो मन्नूराम घर के सामने जमीन पर पड़ा था। कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

बड़े भाई ने देखा तड़पते फिर हो गई मौत
मृतक के बड़े भाई जहूर सिंह ने बताया हम लोग चार भाई है। चारो भाई अपने परिवार सहित अलग अलग रहते है । मैं दुसरे नंबर का हूं तथा तीसरे नंबर के भाई का नाम मन्नू नेताम था। दिनांक 01/11/21 के सुबह 09/00 बजे मुझे गांव की सियनबाई नेताम मेरे घर आकर बतायी, कि आपके बहू सोनबाई नेताम अपने पति मन्नू लाल नेताम को घरेलु झगडा विवाद में प्राणघातक हमला कर डंडा से सिर व हाथ पैर को मारकर चोट पहूंचायी है। जो घर के सामने मन्नू राम को घसीट कर बाहर निकाल कर रखी है। सूचना पर मैं तथा गांव के रूपचंद नेताम, नारायण नेताम व सियन बाई के साथ मौके पर जाकर देखा, तो मन्नू राम अपने घर के सामने बेहोश अवस्था में जमीन में पडा था, सिर में चोट का निशान तथा नीचे जमीन में खुन पडा था, जिसे मैं व साथ में गये लोगो के साथ अपने छोटे भाई घासीराम के आंगन में मन्नू नेताम को लाकर रखे है । कुछ देर बाद मन्नू राम का मृत्यु हो गया। मन्नू राम का मृत्यु उसके पत्नी श्रीमति सोनबाई के द्वारा डंडा से सिर व हाथ पैर में प्राणघातक हमला करने से मृत्यु हुआ।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page