बालोद।विगत 31 अगस्त मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा के शाला प्रांगन में संस्था में कार्यरत रहे नंदकुमार ठाकुर को सहायक ग्रेड-02 से सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से बिदाई कोविड -19 के निर्देशों का पालन करते हुए दी गई।

प्राचार्य एन. के. गौतम एवं समस्त स्टाफ ने उक्त अवसर पर ठाकुर का सम्मान करते हुए अपनी-अपनी सदभावनाएं व्यक्त किए।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं किये।
