DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद प्रभारी भोला राम बोले- कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता होंगे बुथ कमेटी के अध्यक्ष ,युवा, महिला एवं सियान की बनेगी टीम

बैठक में कहा गया जिला संगठन की प्रशंसा होती है दिल्ली तक

बालोद। बूथ सेक्टर एवं जोन कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में जिले के प्रभारी व पूर्व विधायक भोलाराम साहू उपस्थित हुए। बालोद जिले के तीन विधानसभा में 817 बुथ है। प्रत्येक बूथ में युवा महिला एवं सियान 31 सदस्य टीम का गठन करना है। जिले के बुथ गठन प्रभारी पूर्व विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर बुथ लेबल समिति का गठन करना है। जिसमें ऐसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए जो पार्टी के प्रति समर्पित एवं ऊर्जावान हो। गांव में आधी आबादी महिलाओं की है उन्हें आवश्यक रूप से गठित समिति में शामिल करें

। बालोद जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां के मतदाताओं ने लगातार कांग्रेस को समर्थन दिया है। आने वाले समय में भी जिले में कांग्रेस का वर्चस्व बना रहे। उन्होंने बताया कि बालोद जिले के कांग्रेसी संगठन की प्रशंसा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर होती है। यहां एक मजबूत संगठन है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों से चर्चा कर बुथ कमेटी बनाएं। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को सक्रिय होना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताएं।

जिले से नियुक्त ब्लॉक प्रभारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव, गोपाल प्रजापति, कोदूराम दिल्लीवार, नूतनकिशोर साहू, भोजराम साहू, संतुराम पटेल, अशोक बाबेस्वर, कोमेश कोराम, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतीराम कोसमा, शंभू साहू, केशव शर्मा, धीरज उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, काशीराम निषाद, नारायण साहू, संजय साहू, गिरीश चंद्राकर, विजयपाल बेलचंदन, बसंत सोनबोईर, संजय सोनबोईर, भोला देशमुख, विवेक मसीह, रवि जायसवाल, केके राजू चंद्राकर, नूरउल्ला खान, केदार देवांगन, अनिल सुथार, राजू प्रभाकर, लोकेश्वर साहू, ललित साहू, सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page