DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के कोविड जांच संबंधी दिशा-निर्देश जारी : 96 घंटे के भीतर का नेगेटिव कोविड रिपोर्ट या कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर राज्य में आगे यात्रा की होगी अनुमति

छग – नोवेल कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में आंशिक संशोधन किये गये हैं। जिसके तहत हवाई यात्रा के माध्यम से अन्य राज्यों में बोडिंग के समय आर.टी.पी.सी.आर. जाच टेस्ट की रिपोर्ट होने की अनिवार्यता समाप्त की जाती है। जिन यात्रियों के पास पूर्व 96 घंटे के भीतर की आर.टी.पी.सी.आर. जांच टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होगी अथवा कोविड वैक्सीन के दोनो डोज लगे होने का प्रमाण पत्र होगा उन्हें राज्य के भीतर आगामी यात्रा हेतु अनुमति होगी। जिन हवाई यात्रियों के पास निर्धारित समय अवधि की आर.टी.पी.सी.आर. जांच टेस्ट रिपोर्ट नहीं होगी उनकी कोविड टेस्ट जांच एयरपोर्ट पर की जायेगी तथा रिपोर्ट प्राप्त होने तक यात्रियों को स्वयं को होम आईसोलेशन में रखना अनिवार्य होगा। इस संबंध में आवश्यक जानकारी आगमन स्थल पर प्रदर्शित की जावे। रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से आने वाले जिन यात्रियों के पास पूर्व 96 घंटे के भीतर की आर.टी.पी.सी.आर. जांच टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होगी अथवा कोविड वैक्सीन के दोनो डोज लगे होने का प्रमाण पत्र होगा उन्हें भी राज्य के भीतर रेल्वे स्टेशन अथवा बॉर्डर चेक पोस्ट से आगामी यात्रा हेतु अनुमति होगी। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने पुलिस अधीक्षक एवं समस्त एसडीएम को जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने हेतु कहा है।

: प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर घटकर 5.64 प्रतिशत पर पहुंची, बीते दो महीने में सबसे कम संक्रमण दर :  25 जिलों में पॉजिविटी दर 2 प्रतिशत से 8 प्रतिशत के बीच

 प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से पॉजिविटी दर में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है। अभी प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 5.64 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले दो महीने के दौरान यह संक्रमण का सबसे निम्न दर है। पिछली बार 24 मार्च को पॉजिटिविटी दर 5.64 प्रतिशत थी। अभी प्रदेश के 28 में से 25 जिलों में संक्रमण की दर दो प्रतिशत से आठ प्रतिशत के बीच है।

बीते 24 मई को कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले में पॉजिटिविटी दर दो प्रतिशत रही है। दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम और सुकमा में अभी पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत, कोरबा और सरगुजा में चार प्रतिशत, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर में पांच प्रतिशत, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, बस्तर और दंतेवाड़ा में छह प्रतिशत, कोंडागांव में सात प्रतिशत तथा गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में आठ प्रतिशत है।

You cannot copy content of this page