DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मनिर्भर बनेंगी गांव की बेटियां और महिलाएं: ग्राम बोरी में 45 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

महिला कमांडो की अनोखी पहल, प्रशिक्षण केंद्र में उत्साह के साथ मनाया गया मदर्स डे

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम बोरी में महिलाओं और बेटियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 45 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में करीब 30 महिलाएं एवं युवतियां भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। वहीं सहयोगी जनकल्याण समिति के सचिव रफीक खान, सरपंच अंबिका ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, रूपराम साहू, खम्मन साहू, सोनम साहू सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।

महिला कमांडो की पहल बनी मिसाल

महिला कमांडो सरस्वती साहू एवं भीमेश्वरी शांडिल्य द्वारा यह विशेष पहल की जा रही है, ताकि गांव की महिलाएं और बेटियां सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

रोज सुबह होगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण लगातार 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन ट्रेनर सोनम साहू द्वारा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया मदर्स डे

10 मई रविवार को प्रशिक्षण स्थल में उत्साहपूर्वक मदर्स डे भी मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं एवं युवतियों ने मातृत्व के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर ईशा साहू, तुलिकारानी, यास्मीन, हेमलता, अंजलि, चमेली साहू, चित्ररेखा, नीलम, अनुसुइया, डाली, ओमकेश्वरी, तोरण, गोमती, राधिका, भानुमति, मुस्कान, हेमा, मनीषा, नविता, होमेश्वरी, मिनाक्षी यादव, चांदनी, चंचल, डेमीन, नूतन सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहीं।

ग्रामीणों ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

You cannot copy content of this page