DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कक्षा पांचवी की मेरिट सूची में भी बनाया स्थान

जगन्नाथपुर/बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा अष्टम में भावेश कुमार ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नेहा तथा रागिनी ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा पाँचवी में एकता साहू ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विभा रानी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

विशेष उपलब्धि के रूप में एकता साहू ने जिला स्तरीय मेरिट सूची में सातवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

You cannot copy content of this page