DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

19 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता, परिजनों ने की खोज में मदद की अपील

दल्लीराजहरा के लोडिंग क्वार्टर क्षेत्र से 29 अप्रैल से लापता, जानकारी देने वाले को ₹5 हजार इनाम

दल्लीराजहरा/बालोद। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 स्थित लोडिंग क्वार्टर निवासी 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक डोमेन्द्र कुमार साहू के लापता होने से परिवार गहरी चिंता में है। परिजनों के अनुसार युवक 29 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11 बजे बिना बताए घर से निकल गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिवार द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद जानकारी मिली कि युवक को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद से उसका पता नहीं चल सका। युवक बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिसके कारण परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं।

थाना में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

इस संबंध में दल्लीराजहरा थाना में गुमशुदगी क्रमांक 0015/2026 दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने आम लोगों से युवक की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।

युवक का हुलिया

  • नाम: डोमेन्द्र कुमार साहू
  • पिता: संतोष कुमार साहू
  • उम्र: 19 वर्ष
  • रंग: सांवला/गेहुंआ
  • कद: लगभग 170 सेमी (5 फीट 7 इंच)
  • कपड़े: नीली टी-शर्ट एवं काला लोअर
  • विशेष पहचान: मूक-बधिर, बोल और सुन नहीं सकते

सूचना देने पर मिलेगा इनाम

परिजनों ने घोषणा की है कि युवक के संबंध में सही जानकारी देने वाले या सकुशल परिवार तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को ₹5,000 नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

इन नंबरों पर करें संपर्क

📞 9109362007
📞 7869157081
या नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें।

आपकी एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उनका बेटा वापस दिला सकती है।

You cannot copy content of this page