DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामनवमी के अवसर पर डौंडी में स्काउट-गाइड की पहल: मथाई चौक पर शुरू हुई प्याऊ सेवा, राहगीरों को मिलेगी राहत

धार्मिक पर्व पर सेवा का संदेश, 26 मार्च से शुरू हुई प्याऊ व्यवस्था

डौंडी। रामनवमी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ डौंडी द्वारा सराहनीय पहल करते हुए नगर के मथाई चौक में प्याऊ सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाना और समाज में सेवा भावना का संदेश देना है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार, जिला संघ अध्यक्ष राकेश यादव, सचिव के.एल. गजेन्द्र, प्रेमलता चंद्राकार, नेम सिंह साहू के निर्देशन एवं बीईओ के मार्गदर्शन में इस सेवा कार्य की शुरुआत की गई।

प्याऊ सेवा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चौरका, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष संजीव मानकर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

विभिन्न संस्थाओं के स्काउट-गाइड की भागीदारी

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक रूपेश नायक, दिनेश अग्रवाल, निलेश जायसवाल, छगन यदु की गरिमामय उपस्थिति रही।

डौंडी ब्लॉक के सेजेस डौंडी, सेजेस नयाबाजार दल्लीराजहरा, बालक शाला डौंडी, कुंवागोंदी, कांगला मांझी महाविद्यालय डौंडी, आमडुला के स्काउट-गाइड एवं प्रभारीगणों ने मिलकर इस प्याऊ सेवा कार्य की जिम्मेदारी संभाली।

समाज सेवा का संदेश, गर्मी में राहगीरों को राहत

पानी की व्यवस्था श्रीमती कुंती भुआर्य द्वारा की गई है। इस दौरान स्काउट गाइड प्रभारी तनुजा बंजारे, सेवा राम प्रेमन, पुष्पलता गंजीर, अन्नपूर्णा ध्रुव, मेनका प्रधान एवं संकुल समन्वयक नीतेश चौरका की विशेष उपस्थिति रही।

साथ ही टिकेंद्र, राहुल गोराई, विकास कोठारी, रॉबिन, चमेली, डॉली, नेहा सहित स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अंत में यह सेवा कार्य गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।

You cannot copy content of this page