DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चा चोर न मानकर ग्रामीणों ने दिखाई मानवता: जंगल में तलाशी के बाद चिपरा में मिला अज्ञात व्यक्ति

बालोद/दल्ली राजहरा। बच्चा चोरी की अफवाह के बीच रातभर चार गांवों के ग्रामीणों द्वारा जंगल में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। वहीं आज सुबह ग्राम चिपरा (गिधाली) के तेंदुटोला बांध के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिला, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त व्यक्ति अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। वह न कुछ बोल रहा है और न ही अपना नाम-पता बता रहा है। गांव वालों ने मानवता दिखाते हुए उसे खाना, बिस्किट और पानी देने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ भी ग्रहण नहीं किया।

स्थानीय सरपंच यश राणा ने बताया कि ग्रामीण लगातार उससे जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। इस बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह व्यक्ति बच्चा चोर नहीं लग रहा है, बल्कि कोई लापता या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति हो सकता है।

अपील:
ग्रामीणों एवं डेली बालोद न्यूज़ की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता है या उसके बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल नजदीकी थाना (दल्ली राजहरा) या संबंधित लोगों को सूचित करें, ताकि उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

You cannot copy content of this page