DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टाउन हॉल में विश्व क्षय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई टीबी उन्मूलन की शपथ

बालोद। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में मंगलवार को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस चेयरमैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं राष्ट्रीय-राजकीय गीत के साथ हुई।

रंगोली-पेंटिंग के जरिए दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग संस्थानों की छात्राओं ने रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और टीबी मुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान 10 टीबी मरीजों को केंद्र सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण आहार वितरित किया गया।

सीएमएचओ ने साझा किए आंकड़े और जानकारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके ने बताया कि वर्ष 2025 में 14,313 लोगों की जांच में 786 टीबी मरीज पाए गए, जिनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार द्वारा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जागरूकता को बताया सबसे बड़ा बचाव
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि “जागरूकता ही बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।” वहीं तोमन साहू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

96 पंचायतों को मिला सम्मान
टीबी उन्मूलन के निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले 96 पंचायतों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणी में सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोली-पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

निक्षय निरामय अभियान 2.0 की हुई शुरुआत
कार्यक्रम के अंत में निक्षय निरामय अभियान 2.0 का शुभारंभ करते हुए निक्षय निरामय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएगा।

You cannot copy content of this page