DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्रि में सेवा का अनूठा उदाहरण: चिखली स्कूल के रेडक्रास छात्रों ने झलमला में लगाया नि:शुल्क सेवा शिविर

बालोद। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखली, बालोद के जूनियर रेडक्रास सोसायटी के विद्यार्थियों द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक गंगा मैय्या मंदिर झलमला में नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा कार्य के माध्यम से छात्र “सेवा धर्म हमारा है” के मूलमंत्र को साकार कर रहे हैं।

सेवा, स्वास्थ्य और अनुशासन का संगम
रेडक्रास प्रभारी चंद्रशेखर पवार ने बताया कि राज्य चेयरमैन तोमन साहू एवं जिला चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन के निर्देशन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिविर लगाया गया है। इस शिविर का उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता को बढ़ावा देना है। चयनित 10 छात्र-छात्राएं माता रानी की सेवा का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

छात्र निभा रहे विभिन्न जिम्मेदारियां
दलनायक भास्कर कृषाण ने बताया कि सभी वालेंटियर कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र हैं, जो पिछले 10 वर्षों से इस सेवा कार्य से जुड़े हैं। प्रतिदिन सुबह मंदिर परिसर, मेला स्थल, पार्किंग और शौचालय की साफ-सफाई के साथ ही प्रसाद वितरण, स्वल्पाहार व्यवस्था और अन्य सेवाएं दी जा रही हैं।

टीमवर्क और अनुशासन की सीख
सह दलनायक शशिकांत और गौरव ने बताया कि सभी वालेंटियर्स को अलग-अलग टीमों में बांटकर कार्य किया जा रहा है, जिससे अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित हो रही है। विशेष बात यह है कि ये सभी बच्चे सेवा के बदले किसी प्रकार का उपहार स्वीकार नहीं करते।

10 वर्षों से जारी सेवा परंपरा
प्रभारी चंद्रशेखर पवार के मार्गदर्शन एवं प्रमुख ट्रस्टी सोहनलाल टावरी के संरक्षण में पिछले 10 वर्षों से यह सेवा शिविर निरंतर संचालित हो रहा है, जो विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत कर रहा है।

प्रशासन व रेडक्रास पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस सेवा कार्य के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, राज्य चेयरमैन तोमन साहू, जिला चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन, सचिव डॉ. जे.एल. उइके, उपसभापति श्रीमती कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष रूपनारायण देशमुख, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page