वार्ड 11 को मिली बड़ी सौगात: युवा पार्षद शिवानी भंसाली के प्रयासों से ₹9.90 लाख में बनेगा आंगनबाड़ी भवन



डौंडीलोहारा (बालोद)। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 11 के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र को अब स्वयं का सर्वसुविधायुक्त भवन मिलने जा रहा है। यह सफलता वार्ड की युवा पार्षद श्रीमती शिवानी रजत भंसाली के निरंतर प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

जनहित में लगातार प्रयास लाए रंग

वार्ड में आंगनबाड़ी भवन की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे बच्चों और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद शिवानी भंसाली ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के बालोद प्रवास के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन सौंपकर इस मांग को प्रमुखता से उठाया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।

कलेक्टर कार्यालय से मिली स्वीकृति

कलेक्टर कार्यालय (जिला खनिज संस्थान न्यास) बालोद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ₹9,90,000 की राशि स्वीकृत की गई है।
इसमें से ₹4,95,000 की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य को 180 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

वार्डवासियों में खुशी की लहर

इस घोषणा के बाद पूरे वार्ड में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद ने न सिर्फ वादे पूरे किए, बल्कि यह भी साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से विकास संभव है

पार्षद ने जताया आभार

इस उपलब्धि पर पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने कहा—
“मेरा उद्देश्य वार्ड का सर्वांगीण विकास है। यह आंगनबाड़ी भवन बच्चों और माताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”
उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में उनका सहयोग सराहनीय है।

You cannot copy content of this page