DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़िया परिवहन संघ जिला बालोद ने 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया, जगतरा कार्यालय में फहराया तिरंगा

बालोद | 26 जनवरी 2026छत्तीसगढ़िया परिवहन संघ जिला बालोद द्वारा 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस जगतरा स्थित संघ कार्यालय में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
ध्वजारोहण अरुण साहू, हरिशंकर साहू, अमित यादव, झुमुक साहू, दानी साहू, खोमन साहू, सुनील यादव, जितेंद्र साहू, वेद प्रकाश, लिपेश साहू, चिरंजीव कौशिक, चंद्रभान साहू, जितेंद्र कुमार यादव, रामस्वरूप कौशिक, भरत साहू, गंगा निषाद सहित संघ के समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासी जगतरा की सहभागिता से किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत संघ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मिठाई वितरण के बाद कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी वर्ष में धान, खाद एवं चावल के परिवहन कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिवहन संघ शासन एवं राइस मिलरों के साथ समन्वय स्थापित कर परिवहन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
छत्तीसगढ़िया परिवहन संघ जिला बालोद द्वारा आयोजित यह समारोह राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक दायित्व की भावना को दर्शाता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page