DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम अंगारी में 76वाँ गणतंत्र दिवस उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बालोद। बालोद जिले के ग्राम अंगारी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। आयोजन प्राथमिक शाला अंगारी परिसर में किया गया, जिसमें ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम की कार्यवाहक सरपंच धनेश्वरी निषाद रहीं, जबकि अध्यक्षता किशन लाल साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच जागेश्वर पटेल, पंच गंगाधर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुग्रीव सिंहा एवं विजय सोन खुटिया के प्रतिनिधिगण मंचासीन रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत, भाषण एवं विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने संविधान, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों के साथ खूब सराहा।
इस अवसर पर समाजसेवी किशनलाल साहू द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए प्राथमिक शाला के 40 विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए गए। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता, अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बच्चों से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा अतिथियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से कार्यक्रम का समापन किया गया।
ग्राम अंगारी में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह एकता, अनुशासन और देशभक्ति का सजीव उदाहरण बनकर उभरा, जिसने सभी उपस्थित जनों के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और सुदृढ़ किया।

You cannot copy content of this page