DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गौ संरक्षण परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा में राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के तत्वाधान में आयोजित परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभारी घनश्याम पटेल व्याख्याता के निर्देशन में कुल 56 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सम्मिलित होकर ज्ञान और उत्साह का परिचय दिया।

परीक्षा में प्रथम स्थान कुमारी लखीना (विज्ञान संकाय, 11वीं), द्वितीय स्थान कुमारी मीनाक्षी को सरिया (11वीं), और तृतीय स्थान कुमारी डिलेश्वरी (विज्ञान संकाय, 12वीं) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर बी. एल. साहसी ने कहा कि गाय से संबंधित सभी चीजें हमारे लिए लाभकारी हैं, चाहे किसी स्थान की शुद्धि करना हो, गौरी गणेश के रूप में पूजन करना हो, या पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना हो।

व्याख्याता सी. जी. पटेल ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षा से छात्र-छात्राओं को गौ विज्ञान और शिक्षा विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का लाभ मिलता है, इसलिए इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाना चाहिए। प्राचार्य अजय मुखर्जी ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है, और गौ विज्ञान मानव जीवन को किस प्रकार लाभ पहुंचा सकता है, इस पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे, जिनमें जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, डॉक्टर साहसी व्याख्याता, ललित देवहारी क्लर्क, खगेश ठाकुर क्लर्क, त्रिजला ठाकुर, मुक्ति मैडम, कुशल देवदास आदि शामिल थे। अंत में घनश्याम पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परीक्षा के सफल आयोजन में आपने अपना बहुमूल्य समय देकर सहयोग किया, इसके लिए सभी का धन्यवाद।

You cannot copy content of this page